प्रतापपुर।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में इस समय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चल रहा है इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रतापपुर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जो उग्रसेनपुर परशुराम तिराहा से लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर प्रतापपुर तक संपन्न हुई इस यात्रा की अगुवाई प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने किया। मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा आजादी के उन वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने अपने प्राण को इस देश के लिए बलिदान किया और हम सभी को आजादी में रहने का अवसर प्रदान किया यह प्रतापपुर मंडल का एक बहुत ही अल्प योगदान है उन सभी को याद करने के लिए उन सभी के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त करने के लिए।यात्रा का समापन ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव ने किया यात्रा में मंडल महामंत्री शेषदत्त शर्मा, देवेंद्र दिवेदी, भोलानाथ केसरवानी, मंडल कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला प्रसाद पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अच्छेलाल पटेल, लालेश पटेल, विनय दुबे, कान्हा सिंह बघेल,महंत लाल पटेल, महावीर मिश्रा, जगदीश दुबे, विवेक मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र कनौजिया, शिवशंकर मिश्रा, सुशील सिंह, बमभोले सिंह, राजमणि बिंद, रामसागर, रुक्मिणी दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।