भाजपा जंघई मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन



जंघई।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है भाजपा का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है। जंघई बाजार में निकली तिरंगा यात्रा का बाजार के निवासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।तिरंगा यात्रा मनीष जायसवाल एवं मनोज दुबे के संयोजन में पुरानी पुलिस चौकी तिराहा से हंडिया रोड चौराहा तक निकाली गई।मंडल अध्यक्ष जंघई संदीप गुप्ता, मनोज सिंह आचार्य, मातासेवक तिवारी, आशुतोष पांडेय, बाबा शर्मा, अरुण दुबे, मनोज श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, बबलू इलाहाबादी, शैलेश पाठक, विजय मौर्य, नन्हें बिंद, विक्की जायसवाल, गणेश ऊमरवैश्य, नीरज सिंह, मिथुन यादव, इशु सोनी, हर्ष जायसवाल सहित सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।