शिव इंटर कॉलेज कटहरा में तिरंगा यात्रा निकालकर किया जागरुक

धनूपुर।हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शिव इंटर कॉलेज कटहरा में रैली निकाल कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत एवं सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार अमरनाथ यादव, महेश पांडेय जिला मंत्री गंगापार तथा प्रधानाचार्य डॉ सुयोग पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के अनुराग केशरवानी, आर्थिक प्रकोष्ठ के श्याम बाबू गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक रामानुज सिंह, राधेमोहन, राजीव रंजन,संजय यादव, महेश, सूर्यबली पाल, प्रभा सिंह, लालगीतेश्वर सिंह, मनोरमा, अभिषेक, धर्मेंद्र मिश्रा, संतोष राय, नीरज गुप्ता, शरद यादव, लिपिक हैदर, विवेक सिंह, राय साहब मौर्या, चंद्रभान सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया संचालन ब्रजेश शंखधर ने किया।