जंघई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर राचनपुर बघेड़ी पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया।आजादी के 75 वें वर्ष को केंद्र सरकार द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें विविध प्रकार के देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है।बघेड़ी गांव में सरस्वती ज्ञान मंदिर से पूरे गांव में तिरंगा हांथ में लेकर बच्चे बूढ़े जवान प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें भारत माता की जय वंदेमातरम आदि गगनभेदी नारों से बघेड़ी गांव गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में में संजय बनकटा, चंचल शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, कलेक्टर शुक्ला, हरिओम पांडेय, सालिक राम शुक्ला, तीरथ दुबे, इंद्रमणि पांडेय, शिव प्रकाश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, हृदय नारायण मिश्रा,  हरिश्चंद्र शुक्ला, विवेक शुक्ला, रोहन शुक्ला, राजा शुक्ला, लाल प्रताप गुप्ता, अजय प्रताप यादव, विनोद मिश्रा, कल्लू पांडेय एवं प्रतापपुर मंडल के सभी पदाधिकारी व गांव के समस्त लोग मौजूद रहे।