आजादी के बाद पहली बार दिखा ऐसा भव्य नजारा- डॉ राकेश धर त्रिपाठी


प्रतापपुर। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो बरुणा मंडल द्वारा आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ राकेश धर त्रिपाठी द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए उत्साह से लवरेज कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। गौरवशाली 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री डॉ राकेश धर त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगों का हौंसला बढ़ाया। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ आम लोगों की भीड़ जुट गई। भव्य तिरंगा यात्रा को देख हर किसी के दिल में देशभक्ति का जोश व उल्लास उमड़ पड़ा आम लोग भी भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे। डॉ राकेश धर त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा भव्य नजारा पहली बार देखने को मिल रहा है तिरंगे को ऊंचा रखना, मान शान बढ़ाना और हर घर में तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है। यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। पूरा देश इस समय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत है, देश झंडामय हो गया है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सत्यम हिंदू, जिलाध्यक्ष भाजयुमो नवीन सिंह पटेल, विमलेश पटेल कपिल पटेल, मंडल प्रभारी योगेश केशरवानी, बुलबुल त्रिपाठी पूर्व प्रमुख, प्रणव त्रिपाठी, दिलीप यादव, श्याम मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो बरुणा मंडल, निशार अहमद, समरजीत मौर्य, चंचल पांडेय, सुनील सरोज, धीरज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।