भाजयुमो धनूपुर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई


धनूपुर।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा धनूपुर मंडल अध्यक्ष अनुराग पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे। रैली तिलकठ बाजार से पिपरी पंचायत भवन तक समाप्त हुई।जिसमें मुख्य रुप से संतोष कुशवाहा जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी जिला नीति एवं शोध प्रमुख सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा धनूपुर विजय नाथ बिंद, आशीष त्रिपाठी, राधेमोहन पांडेय, वीरेंद्र मौर्या, राकेश दुबे, सीबी यादव, वकील पांडेय, दुर्गेश शुक्ला, प्रेम सागर साहू, शुभम तिवारी, शिवा पांडेय, पंकज पांडेय, सूरज दुबे, सौरभ तिवारी, शुभम पांडेय, सौरभ उपाध्याय, राजेश यादव, मुख्तार अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अमित पांडेय ने किया मंडल महामंत्री युवा मोर्चा प्रमिल मिश्रा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।