जंघई।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सरायममरेज प्रभारी निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में संपूर्ण थानांतर्गत क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई चौकी इंचार्ज जंघई सुधीर पांडेय एवं सरायममरेज की समस्त पुलिस, चौकी जंघई के समस्त पुलिस कर्मी होमगार्ड के जवान तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज लेकर पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च भी किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गाने भी बजाए गए, जिससे देशभक्ति की भावना का संचार लोगों में नजर आया सरायममरेज पुलिस की तिरंगा यात्रा देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे पर भीड़ इकट्ठा हो गई सभी ने भारत माता के जयकारे के साथ सरायममरेज पुलिस की तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।