जंघई।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को जंघई बाबा नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके सांसद भदोही रमेश बिंद द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा जंघई बाजार होते हुए हंडिया रोड से जंघई बाईपास पहुंची वहां पर यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर शैलेश यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर, मंडल अध्यक्ष जंघई संदीप गुप्ता तोगड़िया, कैलाश नाथ तिवारी, मनोज सिंह आचार्य, कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पांडेय, मनीष जायसवाल, सह संयोजक राजा मौर्य, बाबा शर्मा, मनोज दुबे, अरुण दुबे, बब्बू पांडेय, कुशलेश दुबे, बबलू जायसवाल, शैलेश पाठक, नीरज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।