जंघई।शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों एवं पंडालों में सुबह-शाम से मां के दर्शन पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान देवी भक्तों द्वारा चनेथू शुक्लान में जय मां चौरा देवी धाम में पहुंचकर पूजन-अर्चन आरती किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने घरों में कलश की स्थापना करने के साथ ही नौ दिनों का व्रत भी किया है।कृष्ण मोहन शुक्ला, बाबुल नाथ शुक्ला, राजेंद्र ऑपरेटर, प्रदुम शुक्ला, आदर्श शुक्ला, ओम ओझा, अंकित प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, अंकेश प्रजापति, शिवा प्रजापति, शशांक शुक्ला, ऋषि शुक्ला, संतोष शुक्ला, वेद शुक्ला, राज शुक्ला, आशुतोष पांडेय, मनीष शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, शुभम मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, रिशु शुक्ला, गोपाल शुक्ला, रितेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, प्रांशु शुक्ला, रतन मिश्रा, रितिक शुक्ला आदि लोग प्रतिदिन पूजा में मौजूद रहते हैं।