जंघई।शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों एवं पंडालों में सुबह-शाम मां के दर्शन पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।नवयुवक ग्राम देवी चौरा मझियारी बरियांवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार दुबे उर्फ मटरू प्रधान एवं राजीव कुमार दुबे ग्राम प्रधान एवं समिति अध्यक्ष, राकेश पाठक संरक्षक, जितेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष, पंकज दुबे, वरुण कुमार दुबे सहायक अध्यापक, कमलापति त्रिपाठी एडवोकेट, विवेक पांडेय सहित तमाम ग्रामवासी पूजन अर्चन आरती में सुबह-शाम मौजूद रहते हैं। 1 अक्टूबर को विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी मंदिर प्रांगण में किया गया है।