जंघई। नवरात्रि का छठां दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां विंध्यवासिनी भक्त मंडल साईंवाटिका चनेथू शरीफाबाद पंडाल में भक्तों द्वारा मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा अर्चना आरती की गई।स्वरूप की बात करें तो माता रानी का स्वरूप अत्यंत भव्य व चमकीला है मां की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह हैं।आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन आरती कराया गया जिसमें रोहित मिश्रा संयुक्त प्रबंधक एवं राहुल कुमार सिंह हेड कैशियर बैंक आफ बड़ौदा जंघई पूजन अर्चन आरती हेतु मां के पंडाल में पहुंचे।इस अवसर पर राजदेव दुबे, पड़ेश्वरनाथ दुबे, समरनाथ दुबे, अमरनाथ दुबे, कैलाश नाथ दुबे, शंभूनाथ दुबे, दूधनाथ दुबे, बड़ेलाल दुबे, छोटेलाल दुबे, रामचन्द्र दुबे, नन्हे लाल दुबे, श्रीकांत दुबे, कृष्ण धर दुबे, हौसिला दुबे, नंदलाल दुबे, दादे दुबे, संजय दुबे, राजेश दुबे, माता सहाय दुबे, अशोक दुबे, अजय दुबे, महेंद्र दुबे, जज्जे दुबे, गिरिजा शंकर दुबे, अजय दुबे, जितेन्द्र दुबे, सुशील दुबे, पंकज दुबे सहित सैकड़ों भक्तगण माताएं, बहनें, बेटियां पूजा अर्चना आरती में शामिल रहीं।