जंघई।श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह महरछा बारी गांव में मुख्य यजमान विजयनाथ पांडेय, अविनाश चंद्र पांडेय, अखिलेश चंद्र पांडेय के निवास पर कथा व्यास आचार्य नित्यानंद शुक्ल महाराज ने भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। कथा के पश्चात आरती प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर पुरोहित मौला पाठक, आचार्य कमल नयन शुक्ल, आचार्य मनमोहन पांडेय सहित सैकड़ों कथा श्रोता लोग मौजूद रहे‌।