ऑटो जेसीबी के टक्कर में ऑटो पलटा एक महिला की हुई मौत आठ गम्भीर घायल। शेरु दुबे---भदोही दुधमुंहा बच्चा दुर्घटना में बाल बाल बचा। गोपीगंज थाना छेत्र के गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑटो जेसीबी के टक्कर में ऑटो पलटने से दर्जन भर सवारी घायल हुए जिसमे एक घायल महिला की हुई मौत और आठ गम्भीर घायलों में से दो को किया गया रेफर। घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब बरौत से एक ऑटो पर सवार होकर दर्जन भर सवारी गोपीगंज आ रहे थे और ऑटो जैसे ही गिराई राट्रीय राजमार्ग पहुचा एक जेसीबी सड़क के किनारे गिरे गिट्टी को भरकर अचानक मुड़ा और ऑटो से टकरा गया जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसपर सवार शीला देवी 50 पत्नी रामसागर निवासी जसवा बिलारी बरौत प्रयागराज,धन्नी देवी 70 पत्नी सजावल निवासी गहरपुर, मनोरमा 22 पुत्री रामसागर निवासी जसवा बिलारी बरौत,रोहित 19 निवासी जसवा बिलारी,सोनपत्ती 30 पत्नी कन्हैया लाल निवासी लमाई सीतामढ़ी,रीता 25 पत्नी गुल्लुर छेड़ी बरौत,जयप्रकाश 40 छेड़ी बरौत,मीरा देवी 35 पत्नी विनोद निवासी पंकज नगर बरौत,रुक्मिना देवी 40 पत्नी मातीबा निवासी छिड़ियापार बरौत तथा उनका दुधमुंहा पुत्र भोले दानी 9 माह जो दुर्घटना में बाल बाल बचा समेत यात्री थे जिनको मामूली चोट आई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नागरिकों के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ शिला देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित किया वही गम्भीर रूप से घायल दो महिलाओं को रेफर किया गया। जहां मृतक के बारे में बताया जाता है कि अपनी पुत्री मनोरमा का आँख दिखाने गोपीगंज आ रही थी। घटना की सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलने पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। [video src="https://www.bharatkiawaj24.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190922-WA0041.mp4" class="size-full"]