जंघई। चकिया, नेदुला गांव में लालजी पाठक के निवास पर सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ शिवानी दुबे एवं उनके पिताजी भोला दुबे और भाई राज दुबे द्वारा सुंदर काण्ड पाठ की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों एवं क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एक से बढ़कर एक विभिन्न धुनों पर प्रस्तुति देकर शिवानी दुबे ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। 

कार्यक्रम आयोजक लालजी पाठक द्वारा भोला दुबे, शिवानी दुबे, राज दुबे एवं अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर देवेंद्र नाथ दुबे, हरिशंकर तिवारी, चंदू तिवारी, सुभाष मिश्रा, डॉ एसके तिवारी, सोनू दुबे सहित लालजी पाठक के परिवार के समस्त सदस्य लोग मौजूद रहे।