जंघई।भाजपा जंघई मंडल अंतर्गत चंपापुर बनवासी बस्ती, भूलेंद्र हरिजन एवं बनवासी बस्ती, पिलखिनी बनवासी बस्ती, जंघई बनवासी बस्ती मे विकसित भारत मोदी की गारंटी, एक बार फिर मोदी सरकार के‌ नारों के बाद मोदी सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु प्रचार वाहन विभिन्न दलित बस्तियों में पहुंचा और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मोदी विकास रथ यात्रा जय भाजपा तय भाजपा, अपना बूथ सबसे मजबूत, अबकी बार 400 के पार नारों के साथ जंघई मंडल के विभिन्न हिस्सों में पहुंची।इस अवसर पर प्रदीप शर्मा बाबा महामंत्री जंघई मंडल, अजीत मिश्रा पिलखिनी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष भूलेंद्र साई मिश्रा, रिंकू मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।