जंघई।भाजपा जंघई मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जंघई मंडल के विभिन्न गांवों में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता तोगड़िया के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं मतदाताओं से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बताते हुए भदोही लोकसभा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद को मतदान करने की अपील किया गया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, मंत्री मनोज दुबे, त्रिभुवन नाथ गौड़, विजय मौर्य, रस्तीपुर सेक्टर संयोजक विवेक उपाध्याय, मंडल मंत्री मातासेवक तिवारी, भदारी सेक्टर संयोजक राम कुमार भारतीय, मंडल उपाध्यक्ष रामधारी सरोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।