मडियाहू-स्थानीय नगर में बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर गोशाला स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से एक मार्च निकाला गया जो नगर चक्रमण करता हुआ सरदार भगत सिंह तिराहे पर पहुंच कर एक सभा में परिणित हो गया जहं लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने 23 मार्च 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था आज के युवकों को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए ।उसके बाद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार भगवन्त सिंह, मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार मौर्य, संचालन विजय सिंह मौर्य,ने किया।

इस मौके पर फूलचंद यादव, रेनू सिंह,विजय जायसवाल,अनिल गुप्ता,सरदार गब्बर सिंह, डॉक्टर फौजदार यादव, मनोज चौरसिया, सतनारायण सेठ, तालुकदार यादव, संजय जायसवाल, राजेश मौर्य,अरविंद चौरसिया, राहुल गुप्ता,बच्चा मोदनवाल, छेदीलाल आज सभी लोग उपस्थित हैं।