सेवा, सद्भाव, समानता व लोकतांत्रिक व्यवस्था को करना है साकार ---पीडब्ल्यूएस परिवार


---01ईंट 01रु0 से  देवालय-शिक्षालय निर्माण।

---श्रीराम नवमी को सादगी के साथ भूमिपूजन-शिलान्यास।


विक्रमजोत। पीडब्ल्यूएस परिवार  के अद्वितीय संकल्प देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रान्ति के महाअभियान के अंतर्गत श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में स्थापित होने जा रहा परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) सेवा, सद्भाव, समानता व लोकतांत्रिक व्यवस्था को साकार करने का आदर्श केंद्र बनेगा।

   जानकारी के अनुसार मीडिया से उपरोक्त तथ्य साझा करते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में मात्र 01ईंट 01रु0 के जन सहयोग से स्थापित होने का रहे उपरोक्त परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन के निर्माण हेतु पावन पर्व श्रीराम नवमी के दिन सादगी के साथ भूमिपूजन-शिलान्यास होगा।

    बता दें कि पूर्णतया सेवा, सद्भाव, समानता व लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित इस परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन का एकमात्र उद्देश्य आम जनमानस के आध्यात्मिक-भौतिक विकास के साथ सभी बच्चों को एक समान उत्तम शिक्षा तथा निर्धन बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता व उनके बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) के निर्माण हेतु भूमिपूजन-शिलान्यास पावन पर्व श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल 2021, बुधवार को हो रहा है।