जंघई। विगत वर्षों की इस वर्ष भी जन कल्याण सेवा संघ जंघई द्वारा 51 मीटर ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भैया रहे। कार्यक्रम आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं। हमारे देश के संविधान ने देश के सभी व्यक्तियो को समान अधिकार दिया है, संविधान के प्रति हम सभी को श्रद्धा रखनी चाहिए है।उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से चले और आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बने, अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें यही हमारे महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि अजय शंकर दुबे अज्जू भैया ने कहा कि हम सभी को बड़ा लक्ष्य दिया गया है कि जनता की सेवा करना हैं, अगर सच्ची निष्ठा और लगन से हम कार्य करेंगे तो भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुर्बानी के कारण हमे आजादी मिली है। प्राचार्य नागरिक पीजी कॉलेज जंघई प्रो0 राजीव मालवीय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीदों को नमन किया और कहा कि अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है, यही हमारे लिए राष्ट्र के प्रति बलिदान होगा।कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है जब कार्य करने की इच्छा शक्ति प्रबल हो हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे यही देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।इस अवसर पर तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया तत्पश्चात सभी अतिथियों ने तिरंगा का शुभारंभ किया जो कि पूरे जंघई बाजार में भ्रमण करते हुए पुनः अपने समापन स्थल पर पहुंचीं। देशभक्ति गीत गाजे बाजे डीजे की धुन पर थिरकते हुए सैकड़ों युवा ने भारत माता की जय एवं वंदेमातरम् के गगनभेदी नारों से जंघई का चप्पा चप्पा गुंजायमान कर दिया।इस अवसर पर गुलाब सिंह साहब करणी सेना पूर्वांचल महासचिव, अनिता सिंह चौहान ज़िला पंचायत सदस्य, प्रशांत शुक्ला विक्की, ओपी सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, अनुरेश तिवारी, बच्चन मिश्रा प्रधान, प्रमोद गुप्ता प्रधान, कलेक्टर शुक्ला, आशीष दुबे चंचल, कार्यक्रम आयोजकों में रोहित ब्राह्मण, विजय मिश्रा, दिनेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, अन्नु सिंह, आशीष शुक्ला, आशीष मिश्रा, अनुभव तिवारी, ऋषभ तिवारी, शुलभ तिवारी, विशाल तिवारी, किशन पाठक, संदीप पांडेय, धीरज उपाध्याय, सुमित तथा आगुंतकों में योगेश सिंह, बबलू सिंह, राजा मौर्या, राजीव दुबे, गंगाधर शुक्ला, रिंकू सिंह, मनीष तिवारी, कृष्णराज शुक्ला, पवन शुक्ला, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, परमिल दुबे, बाबा शुक्ल, आनंद उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक पीजी कॉलेज जंघई के सभागार में आयोजित किया गया संचालन शैलेश पाठक ने किया आयोजनकर्ता रोहित ब्राह्मण एवं विजय मिश्रा एवं सभी कमेटी के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते धन्यवाद ज्ञापित किया।