जंघई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड प्रतापपुर गंगापार काशी प्रांत का गौ सेवा संगम कार्यक्रम रविवार को सरस्वती इंटर कॉलेज सरायममरेज में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता अरविंद प्रांत गौ सेवा प्रमुख काशी प्रांत ने गौ की महिमा एवं उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि गाय हमारी संस्कृति की द्योतक है तथा गौ माता के दूध, दही, गोबर, गौमूत्र आदि के बने उत्पाद का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने से अनेक लाभ होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह जगत ने किया। जिला संघचालक सूर्यनारायण ने गौ वंश के पालन सरंक्षण का आग्रह किया। कार्यक्रम के पहले सभी गौ भक्तों ने आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गौ यज्ञ में आहुति प्रदान करके गौ माता की पूजा परिक्रमा किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, गौ सेवक, धर्म क्षेत्र में कार्य करने वाले बंधुओं को अंगवस्त्र माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख शेषमणि एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला गौ सेवा प्रमुख हरिशंकर ने किया। इस अवसर पर विशेष उपस्थिति जिला प्रचारक गंगापार प्रेमसागर, जिला गौ सेवा संयोजक दिनेश, जिला संपर्क प्रमुख अनिल उपाध्याय, संघचालक खंड प्रतापपुर हृदय नारायण, गौ सेवा प्रमुख खंड प्रतापपुर अमित पाठक, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कृष्णा पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।