जंघई। जंघई में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प दोहराया। जंघई मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम सभा चौक बूथ नंबर 202, 201 पर जिसमें मंडल प्रभारी जंघई पूनम पटेल, मंडल अध्यक्ष जंघई संदीप गुप्ता, मनोज मिश्रा कार्यक्रम संयोजक, बूथ अध्यक्ष जगदीश मिश्रा, गुरु सदस्य राजेश सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विश्वकर्मा उत्थान मंच, चौक ग्राम सभा के बूथ समिति पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता गण आदि ने कहा कि देश में व्यापक जनहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों को पूर्ण सहयोग देकर समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभांवित किया जाएगा। भाजपा की नीतियों का जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग जारी रखने की वचनबद्धता भी पार्टी के सदस्यों की ओर से दोहराई गई है।