जंघई।भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में पांचवे दिन हरीपुर मर्रो गांव में मुख्य यजमान श्रीकांत तिवारी एवं धनराजी देवी, शिवदेवी रमाकांत तिवारी, शीतला प्रसाद तिवारी एवं गुलाब देवी के निवास पर श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया एवं भागवत प्रगट उत्सव बड़ी श्रद्धा धूम धाम से मनाया गया।भागवत कथा में कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा देवी ने कहा कि कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं।

जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था।कथा वाचिका‌ ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं एवं माखन चोरी, गोपियों संग रासलीला का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। भजन गायिका प्रियंका दुबे, संगीतकार पवन प्रीत, विकास, योगेश द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर कुल गुरु दिलीप महाराज, मुख्य आचार्य पंडित सुरेश दुबे, लालमणि तिवारी, हीरामणि तिवारी, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, सुमित तिवारी, शैलेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, दीपक, अमित, दिलीप, विनीत, विमल, अनुज, विकास, वेंकटेश, कृष्णा, आरुष, हर्ष, ध्रुव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।