जंघई। श्री नर्मदेश्वर बाबुलनाथ मंदिर शिव शक्ति धाम नव निर्मित मंदिर की स्थापना गहरपुर, खखैचा में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधि-विधान से आचार्यों द्वारा कराई गई। दो दिवसीय कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ, शोभायात्रा, पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा महाप्रसाद, भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम लोकगायक मुकेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष कलाकार सेवा संस्था ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय गायक तिवारी बंधु के सुजीत तिवारी, मंजीत तिवारी, लोकगायक दीपक सुहाना छोटका खेसारी लोगों ने उपस्थित लोगों को एक से बढ़कर एक भक्ति गीत, पचरा, कजरी सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, गौरव, विकास, विशाल ने अपने वाद्य यंत्रों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ दुबे मुख्य यजमान, त्रिशूली नाथ दुबे, त्रिभुवन नाथ दुबे, प्रमोद दुबे, राहुल दुबे, प्रदीप दुबे, डॉ प्रवीण दुबे, आकाश दुबे, दीपक दुबे, चेतन दुबे, शिवशंकर दुबे, मनोज दुबे, संदीप दुबे, दिलीप दुबे विकास दुबे, प्रकाश दुबे एवं अतिथियों में देवेंद्र नाथ दुबे पूर्व प्रधान, सतीश पांडेय पूर्व प्रधान, विजयनाथ तिवारी, कुशलेश दुबे, विनोद दुबे, सोनू दुबे, राम सिंह, हौंसिला प्रसाद मिश्र, डॉ मातासेवक तिवारी, मिठाई लाल सरोज प्रधान खखैचा, मूलचंद्र मिश्र, ब्रह्म प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद दुबे, चंद्रशेखर दुबे, केवला प्रसाद मिश्र, कृष्णधर तिवारी, शिवप्रसाद तिवारी, फूलचंद्र उपाध्याय, लालचंद्र यादव पूर्व प्रधान, अंबुज तिवारी, शिवबाबू पांडेय, अशोक मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, शक्ति सिंह, आशुतोष दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
09 Jul 2024 06:46 01am