जंघई।बैंक आफ बड़ौदा जंघई के क्रेडिट मैनेजर नीतीश उपाध्याय के दादाजी राम तपस्या उपाध्याय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उम्र 76 वर्ष निवासी मदनपुर, आरा बिहार का निधन होने पर बैंक कर्मचारियों एवं परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है। प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा जंघई अजय पांडेय सहित समस्त स्टाफ एवं शोकाकुल पुत्रों में रमाकांत उपाध्याय इंजीनियर बीसीसीएल धनबाद, श्रीराम उपाध्याय पूर्व सैनिक, रामबदन उपाध्याय आरटीजेसीओ आर्मी, गुप्तेश्वर उपाध्याय बिजनेसमैन, उमाकांत उपाध्याय कृषक, श्रीकांत उपाध्याय मैनेजर नागरमल माल, चंद्रभूषण उपाध्याय सूबेदार जेईएमईएस आर्मी एवं सुपौत्रों में उत्तम उपाध्याय बीसीसीएल धनबाद, अजीत उपाध्याय इंजीनियर डीएक्ससी सहित समस्त उपाध्याय शोकाकुल परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।