जंघई।कथा वाचक आचार्य कुलगुरु पंडित देवेंद्र मणि त्रिपाठी के मुखारविंद से श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोपियों संग रासलीला एवं गोवर्धन पूजा की कथा सुनकर गहरपुर, खखैचा गांव के निवासी मंत्र-मुग्ध हो गये। यजमान त्रिलोकी नाथ दुबे माधुरी देवी, त्रिशूली नाथ दुबे कमला देवी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन बुधवार को महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की 'बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा सहित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को श्रद्धालुओं को सुनाया।भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम जी का नामकरण संस्कार हुआ। साथ में छप्पन भोग भगवान को लगाया गया गोवर्धन पूजा की गई।इस अवसर पर शिवशंकर दुबे, त्रिभुवन नाथ दुबे, प्रमोद दुबे, मनोज दुबे, राहुल दुबे, दीपक दुबे, चेतन दुबे, केशव प्रसाद मिश्रा, मूलचंद्र मिश्रा, आकाश, प्रदीप, संदीप, डॉ प्रवीण, प्रकाश, विकास, दिलीप, अनुराग, अनुपम, राज, आयुष, आर्यन, यश, कृष्णा, खुशहाल, रुद्र, ध्रुव, वंश, वीर, अद्वैत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार मुकेश त्रिपाठी एवं शक्ति सिंह, अभिषेक उपाध्याय की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति से पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर है।