उतरांव। उतरांव थाना क्षेत्र के असुरक्षित (अति संवेदनशील) मतदान स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रही है। आलम यह रहा कि इन केन्द्र पर बड़ी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। व्यवस्था की सख्ती की वजह से इन मतदान केन्द्र पर परिंदा पर नहीं मार सका। आपको बताते चले की पूरे उतरांव क्षेत्र में 152 मतदान केंद्र हैं। जिसमें उतरांव, दमगढ़ा, जलालपुर कस्बा आदि असुरक्षित (अति संवेदनशील) केन्द्र है। इन असुरक्षित मतदान स्थलों की देख रेख थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी स्वयं कर रहे थे। आलम यह रहा कि पुलिस की सख्ती की वजह बड़ी शांति ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। चाक चौबंद व्यवस्था की वजह इन केन्द्र पर कहीं भी लोगों में कहासुनी की भी शिकायत नहीं आई। इसी प्रकार क्षेत्र के अंय मतदान केन्द्र पर भी चुनाव शांति ढंग से सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग अपने घरों से निकल कर जमकर मतदान किया।