धनूपुर ‌। देवबरा धाम, पिपरी में मुख्य यजमान डॉ रविंद्र नाथ पांडेय, प्रेमा पांडेय द्वारा आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह में बुधवार को कथा वाचक राघवेंद्राचार्य महाराज ने संगीतमयी कथा को आगे बढ़ाते गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम अवतार व श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। 

कथा प्रसंग में श्रीराम अवतार के साथ संक्षिप्त में राम कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भगवान कभी जन्म नहीं लेते, अवतार धारण करते हैं, प्रकट होते हैं और प्रकट वहीं होते हैं जो पहले से विद्यमान हों भगवान तो कण कण में मौजूद रहते हैं।भगवान श्री कृष्ण व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का धरा आगमन सच्चे अर्थों में मानवता की स्थापना के लिए हुआ था।इस अवसर पर महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बड़ी ही मनोरम कथा का बखान किया। 

टोकरी में भगवान श्री कृष्ण की झांकी एवं जन्मोत्सव देखकर कथा स्थल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों गूंजायमान हो गया श्रद्धालु जमकर झूमें और फूलों की वर्षा किया अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार पांडेय, डॉ अनुज कुमार पांडेय, विदित पांडेय, वेदांश पांडेय, धान्वी पांडेय, विजयमणि पांडेय, राधेमोहन पांडेय, विकास पांडेय, सभाजीत उपाध्याय, सौरभ पांडेय प्रधान, राकेश पांडेय, लल्लन पांडेय, जोखन उपाध्याय, कमलेश पांडेय, महेंद्र उपाध्याय, सुभाष नारायण तिवारी, सतेंद्र पांडेय, कपिल देव तिवारी, मून्नू तिवारी, मुनीम पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, लालमणि पांडेय, विवेकानंद उपाध्याय, आदित्यनाथ पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय रामशिरोमणि उपाध्याय एवं आचार्य रविराज महाराज, शैलेश पंडित, संदीप सुहाना, अजय सुहाना, मनीष शास्त्री छोटू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।