जंघई। जीवन में किसी भी शुभ शुरुवात के लिए लोग अखंड रामायण का पाठ करवाते हैं।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम के गुणों का बखान करने वाली श्रीराम चरितमानस का पाठ अनंत काल से होता चला आ रहा है।जीवन की मंगल कामना के लिए किया जाने वाला यह पाठ अत्यंत ही शुभ फलदायक है। इसी क्रम में नेदुला गांव में पूर्व प्रधान देवेंद्र नाथ दुबे, राजकुमार दुबे के निवास पर भुलेश्वरनाथ दुबे, पुष्पा दुबे द्वारा चार धाम यात्रा के उपरांत अखंड रामायण रामचरितमानस पाठ एवं महाप्रसाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईश्वरदीन दुबे, स्वामीनाथ दुबे, बाबुलनाथ दुबे, सुरेंद्र नाथ दुबे, राजेंद्र प्रसाद दुबे, हितेंद्र नाथ दुबे, अखिलेश कुमार दुबे, विजय कुमार दुबे, सुरेश कुमार दुबे, आनंद कुमार दुबे, नितिन कुमार दुबे, अनिल कुमार दुबे, राकेश कुमार दुबे, सचिन दुबे एडवोकेट, सुनील दुबे सोनू, अरुण दुबे, सौरभ, आदित्य, वेदांश, सारांश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।