जंंघई।असवां गांव निवासी पंडित हेरंब त्रिपाठी इस समय बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कलाकारी के बदौलत धूम मचा रहे हैं।रुद्राक्ष टेलीफिल्म रिलायंस इंटरटेनमेंट हपुरे के बैनर तले 21 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म द पूर्वांचल फाइल्स को दर्शकों द्वारा खूब प्यार आशीर्वाद मिल रहा है।असवां गांव में जन्म लेने वाले अभिनेता हेरंब त्रिपाठी इस फ़िल्म में अपने बाहुबली दमदार अभिनय के दम पर फ़िल्म में चार चांद लगा दिया है। हेरंब त्रिपाठी की उपलब्धि पर जंंघई क्षेत्र के लोगों को गर्व महसूस हो रहा है सभी ने हेरंब त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं निरंतर प्रगति करने हेतु आशीर्वाद दिया है।जंघई क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि हमारे आपके बीच के लोग बॉलीवुड में भी अपनी कलाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं।