जंघई। नागरिक पीजी कॉलेज जंघई में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर राजीव मालवीय ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात प्राचार्य ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया तथा उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के का पत्रक पढ़कर उपस्थित लोगों को सुनाया। राष्ट्रगान के साथ पवित्र तिरंगे को प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के द्वारा सलामी दी गई। 


प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्रबोस जैसे वीर शहीदों का जीवन संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो इसके पीछे वीर जवानों का बलिदान ही है। मैं उन वीर जवानों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। आज ही के दिन  26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था और हम भारतीयों को गर्व करना चाहिए कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं। यह दिन हर भारतवासियों के लिए गौरवशाली दिन है जिसे सभी भारतीय धूमधाम से मनाते हैं। देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए वीर जवानों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय अधीक्षक शारीरिक शिक्षा बृजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, कर्मचारीगण और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।